Table of Contents
Toggleपर्यावरण के साथ ही स्वास्थ्य की दृष्टि से होम गार्डन में लगाये जाने वाले पौधों के लाभ
Make your home oxygen-rich area with these 10 plants – हरियाली से घिरे रहने में हमें एक ऐसी शांति, सुकून और खुशी मिलती है जिसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। होम गार्डन में ये पौधे न केवल हमारी इन इच्छाओं को पूरा करते हैं बल्कि पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं साथ ही साथ सौंदर्य भी प्रदान करते हैं । सही पौधों का चयन न केवल वायु गुणवत्ता को सुधारता है, बल्कि अन्य लाभ भी देता है जैव विविधता को भी बढ़ावा देता है। इस लेख में हम पर्यावरण के लिए लाभकारी होम गार्डन पौधों पर चर्चा करेंगे।
1- अरेका पाम (Areca Palm):
यह पौधा हवा से टॉक्सिक तत्वों को हटाता है और दिन-रात ऑक्सीजन प्रदान करता है। यह पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इंडोर प्लांट होने की वजह से इसे घर में किसी भी उचित स्थान पर रखकर घर की शोभा बढ़ा सकते, यदि आप इस पौधे को अधिक लम्बाई देना चाहते हैं तो इसे घर के बाहर भी लगाया जा सकता है। शारीरिक स्वास्थ्य के रूप में यह मानसिक चिंता, अवसाद और थकान को कम करता है। वास्तु के रूप में फेंगशुई के अनुसार यह पौधा धन वैभव, सुख शांति एवं खुशियां प्रदान करता है।
2- स्नेक प्लांट (Snake Plant):
स्नेक प्लांट एक कम रख-रखाव वाला आम घरेलू पौधा है जो अपनी ख्रूबसूरती और वायु-शोधक गुणों के लिये जाना जाता है, स्नेक प्लांट का उपयोग अध्रिकांशत: घर की सजावट के लिये किया जाता है, इसके अलावा इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। रात के समय ऑक्सीजन छोड़ने के कारण यह नींद की गुणवत्ता में सुधार करता है। नासा द्वारा किये गये एक शोध अध्ययन में यह पाया गया कि स्नेक प्लांट वायु से बेंजीन और फोर्मेल्डिहाइड जैसे प्रदूषकों को नष्ट करने में कुशल है।
3- एलोवेरा (Aloe Vera):
नासा ने भी इस पौधे से वायु के स्तर में सुधार की बात मानी है। ऐलोवेरा एक जड़ीबूटी है इसके पत्ते हरे भूरे रंग के होते हैं, इसके किनारे पर तीखे गुलाबी रंग के कांटे होते हैं तथा पत्ते रसीले रोसेट में व्यवस्थित होते हैं। कम पानी की आवश्यकता के साथ यह पौधा स्वास्थ्य और सौंदर्य के लिए भी उपयोगी है।
4- तुलसी (Tulsi):
तुलसी का पौधा 24 घंटे आक्सीजन देता है, तुलसी के पौधे के आसपास ऑक्सीजन की प्रचुरता बनी रहती है, इसके साथ ही यह एक नेचुरल प्यूरीफायर है। प्राचीन समय में लोगों के लिये पेड-पौधों का बहुत महत्व होता था। तुलसी का पौधा धार्मिक महत्व के साथ औषधीय गुण भी रखता है। तुलसी में कैम्फीन, यूजेनॉल और सिनेओल जैसे यौगिक पाए जाते हैं, जो श्वसन तंत्र के वायरल, बैक्टीरियल और फंगल संक्रमण को ठीक करते हैं। Make your home oxygen-rich area with these 10 plants में तुलसी का पौधा अनेक द्रष्टिकोंणों से महत्वपूर्ण है।
5- वाइल्ड जरबेरा प्लांट (Wild Gerbera Plant):
जरबेरा प्लांट भी 24 घंटे आक्सीजन देता है तथा वायु प्रदूषक के कारकों को नष्ट करता है। शारीरिक स्वास्थ्य की द्रष्टि से इसकी पत्तियों का उपयोग आयुर्वेदिक दवायें बनाने में किया जाता है। यह मूल रूप से दक्षिण अफ्रीकन पौधा है। इसके फूलों का इस्तेमाल सजावट के लिये भी किया जाता है तथा इसके फूलों से एसेंशियल ऑयल और रूम फ्रेशनर भी बनाया जाता है।
6- क्रिसमस केक्टस (Chrismas Cactus):
बेहद खूबसूरत दिखने वाला यह पौधा दिन के बजाय रात में आक्सीजन छोड़ता है। इसका उपयोग इनडोर और आउटडोर दोनो तरह की सजावट के लिये किया जाता है। इसे बहुत कम पानी की आवश्यक्ता होती है।
7- पीपल (Peepal):
पीपल का पेड़ भी 24 घंटे आक्सीजन देता है, यह एक साल में लगभग 100 किलोग्राम आक्सीजन देता है, इसके साथ ही इसका औषधीय महत्व आयुर्वेद में प्रसिद्ध है। शारीरिक स्वास्थ्य की द्रष्टि से यह अस्थमा और सांस की बीमारियों में राहत देता है।
8- नीम का पौधा (Neem Plant):
नीम का पेड़ औषधीय गुणों से भरपूर होता है और आयुर्वेद में इसे प्राकृतिक औषधि का दर्जा दिया गया है। इसकी पत्तियां, छाल और बीज शरीर को कई रोगों से बचाने में सहायक होते हैं। नीम में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा रोग, संक्रमण और घावों को ठीक करने में मदद करते हैं। इसके नियमित उपयोग से खून शुद्ध होता है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। नीम का पेड़ एक दिन में 20 घंटे से अधिक समय तक आक्सीजन का उत्पादन करता हैं और वातावरण को शुद्ध रखकर आसपास की हवा को स्वच्छ बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
🎥 वीडियो स्रोत: Gardeners Dream
9- बैंबू पाम (Bamboo Palm):
बैंबू पाम एक आकर्षक और बहुउपयोगी पौधा है जो घर के अंदर शुद्ध हवा प्रदान करता है। ये वायु से फॉर्मल्डेहाइड और अन्य हानिकारक गैसों को हटाता है, इसके साथ ही वातावरण में नमी बनाए रखने में सहायक होता है। यदि अन्य पेड़ों से तुलना करें तो यह उनकी अपेक्षा 30 प्रतिशत अधिक आक्सीजन छोड़ता है। इसे मध्यम रौशनी और नम मिटटी में रखा जाता है।
10. मनी प्लांट (Money Plant):
मनी प्लांट एक लोकप्रिय इनडोर पौधा है, जो न केवल घर की सुंदरता बढ़ाता है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना जाता है। इसे सौभाग्य और समृद्धि लाने वाला पौधा माना जाता है। यह पौधा हवा को शुद्ध करने में मदद करता है और वातावरण में मौजूद हानिकारक तत्वों को कम करता है। इसकी देखभाल करना आसान होता है, इसे लटके हुए गमले में या पानी में उगाया जा सकता है। इसलिए इसे घर, आफिस या अपनी दुकान में भी आसानी से लगाया जा सकता है।
निष्कर्ष :
इन पौधों को अपने घर में शामिल करके आप न केवल वातावरण को स्वच्छ और शुद्ध बना सकते हैं, बल्कि मानसिक शांति और सुंदरता भी पा सकते हैं। ये पौधे कम देखभाल में भी अच्छे परिणाम देते हैं, इसलिए इन्हें जरूर लगाएं।
- आपको यह पोस्ट पढ़ने में रुचि हो सकती है:
- अदभुत फायदे होते हैं आंवला, एलोवेरा, गिलोय, तुलसी और नीम जूस के संयोजन से
Frequently Asked Qyestion:
1. प्रश्न: होम गार्डन में कौन से पौधे लगाने चाहिए?
उत्तर: तुलसी, नीम, अरेका पाम, स्नेक प्लांट, और एलोवेरा जैसे पर्यावरण अनुकूल पौधे लगाना चाहिए।
2. प्रश्न: कौन से पौधे कम पानी में जीवित रह सकते हैं?
- उत्तर: एलोवेरा, सकैलेन्ट्स, और लेमन ग्रास जैसे पौधे कम पानी में जीवित रह सकते हैं।
3. प्रश्न: पर्यावरण के लिए होम गार्डन क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर: यह वायु गुणवत्ता सुधारने, जैव विविधता बढ़ाने, और कार्बन फुट प्रिंट को कम करने में मदद करता है।
4. घर में ऑक्सीजन देने वाले पौधे लगाने का क्या फायदा है?
ये पौधे वायु को शुद्ध करते हैं, ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाते हैं और घर का वातावरण ताज़ा व हेल्दी बनाते हैं।
5. कौन सा पौधा सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देता है?
तुलसी, स्नेक प्लांट और पीस लिली जैसे पौधे दिन-रात ऑक्सीजन छोड़ने वाले पौधों में गिने जाते हैं।