Table of Contents
Toggleसर्दियों की 10 सर्वोत्तम सब्जियां एवं फल जो बढ़ायें इम्यूनिटी और आपको बनायें रखें सर्दियों में सेहतमंद
10 winter vegetables fruits for immunity boosting – सर्दियों का मौसम सेहत के लिहाज़ से खास माना जाता है। इस ठंडी ऋतु में शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा और मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यूनिटी) की आवश्यकता होती है। सही आहार से न केवल आप मौसमी बीमारियों से बच सकते हैं, बल्कि पूरे सीजन फिट और एक्टिव भी रह सकते हैं। इस लेख में हम आपके लिए सर्दियों की 10 बेहतरीन सब्ज़ियां और फल लेकर आए हैं, जो आपकी इम्यूनिटी को प्राकृतिक रूप से बढ़ाएंगे।
विषय सूची –
1- पालक की सब्जी (Spinach)
2- गाजर की सब्जी (Carrot)
3- मूली के फायदे (Carrot)
4- बथुआ साग (Chenopodium)
5- मशरूम की सब्जी (Mushroom)
6- औषधीय गुणों से भरपूर शलजम की सब्जी (Turnip)
7- चौलाई का साग (Amaranth Leaves)
8- पपीता (Papaya)
9- संतरा (Orange)
10- टमाटर (Tomato)
1- पालक की सब्जी (Spinach)
- सर्दियों में पालक की सब्जी आसानी से उपलब्ध हो जाती है। पालक में मौजूद विटामिन C शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाता है, इसके साथ ही सफेद रक्त कोशिकाओं की (white blood cells) की क्रियाशीलता को भी बढ़ाता है।
- पालक आयरन का एक अच्छा स्त्रोत है, पालक में मौजूद आयरन शरीर में ब्लड की पूर्ती करता है, साथ ही आयरन शरीर के विभिन्न अंगों में आक्सीजन की आपूर्ती करता है, जिससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और इम्यूनिटी मजबूत होती है।
- पालक में एंटीऑक्सीडेंटस पाये जाते हैं, जो हमारे शरीर को बाहरी हानीकरक तत्वों और फ्री रेडिकल्स से सुरक्षा प्रदान करते हैं और शरीर की संपूर्ण इम्यून प्रतिक्रिया को उत्तेजित करते हैं।
- पालक का सेवन सब्जी, जूस, पराठे के रूप में किया जा सकता है।
2- गाजर की सब्जी (Carrot)
- विटामिन A गाजर में इम्यून सिस्टम को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि यह शरीर की म्यूकोसा (शरीर के अंदरूनी अस्तर) को स्वस्थ रखता है, जो बाहरी संक्रमणों से रक्षा करता है।
- विटामिन C भी गाजर में पाया जाता है, जो इम्यून सेल्स को सक्रिय रखता है और शरीर को वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है।
- सर्दियों में गाजर का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है, इसे हलवा बनाकर, सलाद के रूप में, जूस के रूप में या मिक्स वेज के रूप में गाजर का सेवन किया जा सकता है। 10 Winter Vegetables & Fruits for Immunity Boosting – सर्दियों में गाजर का सेवन समग्र स्वास्थ्य के लिये महत्वपूर्ण है ।
3- मूली के फायदे (Radish)
- मूली में फाइबर, विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व और मिनरल्स होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिये आवश्यक होता है जो शरीर में कोलेजन के निर्माण में सहायक होता है साथ ही शरीर की आंतरिक संरचनाओं की रक्षा करता हैा मूली में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो शरीर को संक्रमणों से बचाने में मदद करते हैं।
- मूली का सेवन सर्दियों में मुख्य रूप् से सलाद के रूप में किया जाता है, इसके अलावा मूली का सेवन सब्जी के रूप में भी किया जा सकता है। इससे कब्ज की समस्या भी दूर होती है। मूली शरीर में पानी की समस्या भी दूर करती है क्योंकि इसमें काफी मात्रा में पानी मौजूद होता है।
4- बथुआ साग (Chenopodium)
- बथुआ में विटामिन A, C, आयरन, और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं। विटामिन C बथुआ में इम्यूनिटी को मजबूत करने का कार्य करता है और शरीर को रोगों से बचाता है। आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बनाए रखता है, जिससे रक्त संचार सही रहता है और शरीर का इम्यून सिस्टम सशक्त रहता है। एंटीबैक्टीरियल गुण बथुआ में पाए जाते हैं, जो शरीर को विभिन्न प्रकार के संक्रमणों से बचाते हैं।
- सर्दियों में विंटर डाइट (winter diet) में बथुआ की सब्जी के सेवन से गैस, अपच, कब्ज की समस्याओं में राहत मिलती है, इसके सेवन से पाचन सकती भी बेहतर होती है।
🎥 वीडियो स्रोत: Dr. Vivek Joshi
5- मशरूम की सब्जी (Mushroom)
- सर्दियों में मशरूम का काफी सेवन किया जाता है। मशरूम में विटामिन D, B-विटामिन्स, सेलेनियम, और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। विटामिन D मशरूम में एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है, जो शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाता है और इम्यून सेल्स के काम को बेहतर बनाता है। कुछ मशरूम में सेलेनियम होता है जो शरीर के एंटीऑक्सीडेंट रक्षा तंत्र को सक्रिय करता है और इम्यूनिटी को बढ़ाता है। मशरूम में बीटा- ग्लूकेन होता है जिसका इस्तेमाल कैंसर के इलाज में भी गया जा सकता है।
- सर्दियों में मध्यम आकर के मशरूम को मटर के साथ साथ मिलाकर बहुत स्वादिष्ट सब्जी बनाकर इसका सेवन किया जा सकता है।
6- औषधीय गुणों से भरपूर शलजम की सब्जी (Turnip)
शलजम अधिकांशतः सर्दियों में ही पाया जाता है इसलिये इसका सेवन अधिकतर लोग सर्दियों में ही करते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाये जाते हैं। शलजम में विटामिन C, फाइबर, और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। शलजम का सेवन अदरक के साथ करने से यह पाचक एवं भूख बढ़ाने में मदद करता है। अल्सर के घावों में शलजम बहुत लाभकारी माना जाता है। शलजम को कच्चा अथवा पकाकर खा सकते हैं, इसको भूनकर खाना भी बहुत स्वादिष्ट होता है। शलजम का टुकड़ों को काटकर इसके सलाद के ऊपर डाला जा सकता है।
7- चौलाई का साग (Amaranth Leaves)
महिलाओं के लिये चौलाई का साग बहुत फायदेमंद माना जाता है। चौलाई को लाल साग के नाम से भी जाना जाता है। सर्दियों में इसका सेवन बहुत होता है। चौलाई का साग शरीर में इंसुलिन के स्तर को नियंत्रित करता है, इसे डायबिटीज के मरीज भी आसानी से खा सकते हैं। चौलाई में विटामिन ए,सी, आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, प्रोटीन्स प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं इसके आलावा चौलाई में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर के कोशिकाओं को मुक्त कणों से बचाते हैं और इम्यून प्रतिक्रिया को उत्तेजित करते हैं।
8- पपीता (Papaya)
सर्दियों में हमारे शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है इसलिये इम्यूनिटी बनाये रखने के लिये पपीते का सेवन लाभकारी माना जाता है। सर्दियों में पपीता का सेवन दिन में ही करना चाहिये रात में इसका सेवन नुकसान देह हो सकता है। पपीता में विटामिन C और पपाइन एंजाइम होते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं और पाचन को सुधारते हैं। यह शरीर को भीतर से स्वस्थ रखने में मदद करता है और विटामिन C की उच्च मात्रा से इम्यून सिस्टम को सक्रिय करता है। पपीते को सीधे खा सकते हैं या स्मूदी में डाल सकते हैं।
9- संतरा (Orange)
सर्दियों में संतरे का सेवन सेहत के लिये बहुत फायेदमंद होता है। सर्दियों में इसका सेवन दिन के समय ही करना चाहिये। संतरे में विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर को संक्रमण से बचाने के लिए महत्वपूर्ण है। यह सर्दी-खांसी और फ्लू जैसे संक्रमण से बचाव में मदद करता है।
10- टमाटर (Tomato)
टमाटर में विटामिन C और लाइकोपीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं। टमाटर को सब्जियों में साथ मिलाकर, सलाद, सूप, या सॉस के रूप में खा सकते हैं। यह त्वचा को भी स्वस्थ रखता है और शरीर को संक्रमण से लड़ने की शक्ति देता है।
निष्कर्ष:
सर्दियों में इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए इन फल और सब्जियों का सेवन करना बहुत फायदेमंद हो सकता है। इनकी प्राकृतिक गुणों के कारण, ये न केवल शरीर को ताजगी प्रदान करते हैं, बल्कि मौसमी बीमारियों से बचाव में भी मदद करते हैं। इनका नियमित सेवन सेहत को बनाए रखने में सहायक है।
Frequently Asked Qyestion:
1-सर्दियों में पालक की सब्जी खाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?
उत्तर – सर्दियों में पालक की सब्जी को हल्का पकाकर खाना सबसे अच्छा है। सब्जियों को ज्यादा पकाने से उनके पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं, इसलिए इन्हें हल्के मसालों और कम तेल के साथ पकाएं।
2. क्या पालक, गाजर, शलजम, मशरूम की सब्जी का रोजाना सेवन किया जा सकता है?
हां, इन सब्जियों का रोजाना सेवन सुरक्षित और फायदेमंद है। हालांकि, इसे संतुलित मात्रा में खाएं और अपने आहार में विविधता बनाए रखें। किसी विशेष सब्जी को अत्यधिक मात्रा में खाने से पोषण का असंतुलन हो सकता है।
.
3. क्या शलजम और मशरूम की सब्जियां बच्चों और बुजुर्गों के लिए उपयुक्त हैं?
जी हां, ये सब्जियां बच्चों और बुजुर्गों दोनों के लिए उपयुक्त हैं क्योंकि इनमें विटामिन, मिनरल्स, और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। यदि कोई पाचन समस्या हो, तो इन्हें सूप या हल्की पकाई हुई सब्जी के रूप में दिया जा सकता है। मशरूम को खाने से पहले बच्चों के लिए एलर्जी की जांच कर लें।
4. सर्दियों में कौन-से फल शरीर को गर्म और स्वस्थ रखते हैं?
संतरा, अमरूद, सेब और नाशपाती विटामिन C और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो इम्यूनिटी मजबूत करते हैं।
5. सर्दियों में किन घरेलू उपायों से इम्यूनिटी को और मजबूत किया जा सकता है?
मौसमी फल-सब्जियों के साथ अदरक, हल्दी वाला दूध, सूखे मेवे और हरी पत्तेदार सब्जियां खाना लाभकारी होता है।