Table of Contents
Toggleतनाव से मुक्ति और बेहतर नींद के लिए लैवेंडर ऑयल (Lavender Oil)
benefits of lavender for better sleep : लैवेंडर (Lavandula) एक सुगंधित और औषधीय पौधा तो है ही, इसके साथ ही इसकी बहुआयामी उपयोगिता भी है जिसके लिये यह जाना जाता है। लैवेंडर का तेल स्वास्थ्य लाभ में सहायक होता है, यह मन को शांत रखता है तथा नींद न आने की समस्या के लिये भी प्रसिद्ध है। आइये इसके बारे में विस्तृत रूप से जानते हैं-
वानस्पतिक विवरण:
लैवेंडर पुदीना परिवार (Lamiaceae) का सदस्य है। यह एक बारहमासी झाड़ीदार पौधा है, जिसकी ऊंचाई लगभग 2 फीट (60 सेंटीमीटर) तक होती है। इसके फूल बैंगनी रंग के होते हैं, जिनमें उच्च मात्रा में आवश्यक तेल पाया जाता है।
औषधीय गुण:
- लैवेंडर के तेल का उपयोग अरोमाथेरेपी में किया जाता है, जो तनाव कम करने और नींद में सुधार करने में सहायक है। यदि आपको लगता है कि आप बहुत ज्यादा स्ट्रेस्ड रहते हैं, आपको घबराहट होती है आप बहुत ज्यादा परेशान रहते हैं आप अपने तनाव को नियंत्रित नहीं कर पा रहे हैं तो आपको इसे जरूर इस्तेमाल करना चाहिये। इसके लिये आपको लैवेंडर आइल की कुछ बूंद रूमाल में डालकर उस रूमाल को अपनी नाक के पास लगाकर गहरी सांस लें तथा बाहर छोड़ें, इस विधि को 10-10 मिनिट तक प्रतिदिन 3 बार करें। यह आपके तनाव को कम करने में मदद करेगा।
- लैवेंडर में एंटीसेप्टिक और उपचार गुण होते हैं, जो मामूली घावों, जलन और कीड़े के काटने के उपचार में उपयोगी हैं।
- लैवेंडर का तेल त्वचा और बालों की देखभाल के उत्पादों में शामिल किया जाता है, जो त्वचा की समस्याओं को कम करने और बालों के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करता है।
गर्मियों में सनबर्न की वजह से उत्पन्न हुई त्वचा की डार्कनेस को खत्म करने में लैवेंडर आइल बहुत सहायक होता है। इसके लिये आपको 5 एम.एल. ऐलोवेरा जेल या कैरियल जेल में 2 से 3 बूंद लैवेंडर आइल की मिलाकर अपनी त्वचा पर सोने से पहले लगाना है। यह आपकी त्वचा को सनबर्न से तो सुरक्षा देगा ही साथ ही उसे आकर्षक भी बनाये रखेगा।
बालों के लिये – हेयर फाल के अनेक कारण होते हैं। लैंवेंडर ऑइल का टोनर हेयर फाॅल को कम करने में बहुत मददगार होता है। लैंवेंडर आइल का टोनर बनाने के लिये आप एक लीटर पानी में 5 एम.एल.लैवेंडर आइल की बूंदें मिलाकर इसे किसी स्प्रे वाली बॉटल में भरकर रखें लें और प्रतिदिन रात को सोने से पहले बॉटल को अच्छी तरह से हिलाकर अपने बालों की जड़ों पर स्प्रे करना चाहिये।
- लैवेंडर के फूलों का उपयोग इत्र, साबुन, मोमबत्तियाँ और पोटपुरी जैसे सुगंधित उत्पादों में किया जाता है, जो वातावरण को महकाने में सहायक हैं।
- लैवेंडर के फूलों का उपयोग कुछ खाद्य पदार्थों में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, जैसे कि सलाद, डेसर्ट और हर्बल चाय।
सावधानियाँ:
लैवेंडर के तेल का उपयोग करते समय, इसे सीधे त्वचा पर लगाने से पहले किसी वाहक तेल के साथ मिलाना चाहिए, क्योंकि यह संवेदनशील त्वचा पर जलन पैदा कर सकता है। गर्भवती महिलाएं और बच्चे इसके उपयोग से पहले चिकित्सकीय सलाह लें।
लैवेंडर प्लांट को गमले में लगायें
आवश्यक सामग्री – 1- मिट्टी, प्लास्टिक या सेरेमिक पॉट, 2- वेलड्रेन पोटिंग सॉइल, 3- लैवेंडर सीडस. तथा 4- पानी
- लैवेंडर का पौधा गार्डनिंग का शौक रखने वाले लोगों के लिये तथा केयर फ्री गार्डनिंग करने वालों के लिये बहुत ही अच्छा है। इसे मिटटी, प्लास्टिक या सेरेमिक पॉट में लगा सकते हैं जिसका आकार कम 12 से 16 इंच का होना चाहिये।
- सीड्स से लगाने के लिये सबसे पहले एक गमला लें जिसमें नीचे एक छेद हो तथा छेद को पत्थर के टुकड़ों से ढक दें ताकि गमले में जल भराव अधिक न हो सके उसके बाद इसमें पोटिंग मिक्स साइल भर दें फिर जगह जगह पर लैवेंडर के बीज डालें उसके बाद उपर से हल्की सी मिटटी डालें मिटटी को अधिक गीला न रखें और इसे धूप वाली लगह पर रख दें 1 सप्ताह में लैवेंडर का पौधा जर्मीनेट होने लगेग। इसकी समय समय पर कटाई छंटाई करते रहना चाहिये तथा इसे नियमित रूप से बहुत कम मात्रा में पानी देना चाहिये, इसके साथ ही समय समय पर इसकी कटाई छंटाई करते रहना चाहिये। आप इसे अपनी छत, बालकानी या किसी भी धूप वाली जगह पर रख सकते है।
निष्कर्ष
लैवेंडर का पौधा न केवल अपनी सुंदरता के लिए, बल्कि इसके बहुआयामी लाभों के लिए भी महत्वपूर्ण है। चाहे वह औषधीय उपयोग हो, सौंदर्य प्रसाधन, या सुगंधित उत्पाद, लैवेंडर की उपयोगिता इसे एक बहुमूल्य पौधा बनाती है।
- आपको इस पोस्ट को पढ़ने में रुचि हो सकती है:
- छत पर औषधीय पौधे लगाने के फायदे
Trequently Asked Question
1. लेवेन्डर के तेल का उपयोग कैसे करें?
उत्तर – लेवेन्डर के तेल का उपयोग अरोमाथेरेपी में, स्किन केयर उत्पादों में, और नींद में सुधार करने के लिए किया जा सकता है। आप इसे डिफ्यूज़र में डाल सकते हैं या थोड़ी सी मात्रा को अपने तकिए पर लगा सकते हैं।
2. क्या लेवेन्डेर से नींद में सुधार होता है?
उत्तर – हां, लेवेन्डर की खुशबू को सूंघने से तंत्रिका तंत्र को शांति मिलती है, जिससे नींद में सुधार होता है और तनाव कम होता है।
3. क्या लेवेन्ड र त्वचा के लिए फायदेमंद है?
उत्तर – लेवेन्डर का तेल त्वचा के लिए अत्यधिक फायदेमंद होता है। यह जलन, सूजन और मुहांसों को कम करने में मदद करता है और त्वचा को नर्म बनाता है।